फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यूपी टी-20 लीग के लिए लखनऊ तैयार, ग्रीन पार्क में तैयारियां अधूरी

Tue, 11 Aug 2026 10:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ग्रीन पार्क में तैयारियां अधूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के आगाज में अब महज तीन दिन बचे हैं। 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लीग शुरू हो जाएगी। वहां व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो गई हैं जबकि 28 अगस्त से ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों के लिए तैयारियां अभी अधूरी हैं।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में पिच क्यूरेटर भूपेंद्र सिंह ने 12 मैच के लिए चार, पांच और छह नंबर पिच तैयार की है। अभ्यास के लिए स्ट्रिप विकेट भी बनाए जाएंगे । ग्राउंड्समैन मैदान को अंतिम रूप दे रहे हैं, जबकि सी पवेलियन में मरम्मत का काम चल रहा है। अन्य पवेलियन में टूटी कुर्सियां और जगह-जगह पड़ी गंदगी अब भी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। बारिश को देखते हुए डायरेक्टर पवेलियन की ओर पाइप लाइन डालकर जल निकासी की समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रीन पार्क में तैयारियां अधूरी - फोटो : अमर उजाला
फ्लड लाइट का काम अभी बाकी है। यूपीसीए के अधिकारी लखनऊ में डेरा डाल चुके हैं। ग्रीन पार्क की तैयारियां समय पर पूरी होंगी या नहीं, इस पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बच रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें