फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपहरण व हत्या के 20 साल पुराने मुकदमे में दो मौसेरे भाइयों को उम्रकैद, भतीजे की हत्या में ठहराए गए दोषी

Tue, 11 Aug 2026 10:27 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एक अन्य आरोपी की मौत हो चुकी है व चौथे आरोपी की फाइल अलग चल रही है। तीन माह बाद खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भतीजे का अपहरण कर हत्या करने के दोषी दो मौसेरे भाइयों भारतगंज निवासी जावेद और बेलीगांव निवासी सोनू को अपर जिला जज 15 मुकेश कुमार सिंह ने उम्रकैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। 20 साल पुराने मुकदमे में एक आरोपी मुजीब की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है जबकि चौथे आरोपी रिंकू की फाइल अलग चल रही है।
विज्ञापन


कर्नलगंज निवासी साबिर अली का 17 वर्षीय बेटा मो. आमिर 12 दिसंबर 2005 की शाम को घर से निकला था फिर नहीं लौटा। घटना के समय साबिर अपनी पत्नी के साथ मिर्जापुर में एक शादी में गए हुए थे जहां उन्हें फोन पर सूचना मिली तो वह कानपुर लौटे और कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शक होने पर साबिर ने अपने मामू मुजीब अहमद, उनके बेटे जावेद, जावेद के मौसेरे भाई सोनू और जावेद के दोस्त रिंकू उर्फ सुनील कुमार गौड़ के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।

साढ़े तीन महीने बाद दो अप्रैल 2006 को पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने आमिर की हत्या कर शव को इलाहाबाद में एक खेत में फेंकने की बात कबूल ली थी। पुलिस ने खेत के पास से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया था। एडीजीसी ने बताया कि अभियोजन की ओर से मृतक के पिता समेत 11 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने इलाहाबाद के भारतगंज निवासी जावेद और बेलीगांव निवासी सोनू को अपहरण और हत्या का दोषी मानकर सजा सुनाई। मुजीब अहमद की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है जबकि रिंकू की फाइल अलग चल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

नौकरी से निकालने का लिया था बदला
साबिर अली ने गवाही में बताया था कि घटना के दो-तीन साल पहले अपनी मां व मामू के कहने पर उन्होंने जावेद को अपनी शीतल पेय की एजेंसी में नौकरी पर रख लिया था। साबिर बीमार हुए तो जावेद ही कंपनी का सारा काम देखता और उनके घर पर भाई की तरह रहता था। इस बीच कंपनी में एक लाख रुपये की चोरी हुई जिसमें जावेद का नाम सामने आया था। उसकी और भी गलत हरकतों की जानकारी मिलने पर उन्होंने जावेद को नौकरी से निकाल दिया था। इसी बात की खुन्नस निकालने के लिए जावेद ने बेटे आमिर की हत्या का षड्यंत्र रचा था।

 
विज्ञापन

लावारिस में हुआ था अंतिम संस्कार
हत्या के बाद हत्यारों ने आमिर का शव इलाहाबाद रोड पर स्थित ग्राम कटोघन में एक खेत में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने लावारिस लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने भी पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया था। तीन माह बाद कपड़ों से परिजन ने उसकी पहचान की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें