फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 11 दिन बंद रहेगा लखनऊ-रामादेवी फ्लाईओवर का रैंप, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 22 Jun 2026 12:10 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लखनऊ-रामादेवी फ्लाईओवर का रैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सोमवार से लखनऊ की तरफ से जाजमऊ आने वाले फ्लाईओवर के रैंप पर कार्य कराएगा। इस वजह से इस लूप फ्लाईओवर का रैंप दो जुलाई तक 11 दिन बंद रहेगा। वहीं, दो जून से बंद जाजमऊ से लखनऊ की ओर जाने वाला रैंप खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


फ्लाईओवर के रैंप पर कार्य कराने वाली कंपनी रीहाइब्रेशन इंजीनियरिंग के साइड इंजीनियर आयुश शर्मा ने बताया कि करीब पांच सौ मीटर लंबे इस रैंप पर लगे बीस एक्सपेंशन ज्वाइंट बदले जाएंगे। यह पुराने हो गए हैं जिससे वाहन गुजरने पर दिक्कत आती है।
विज्ञापन

इससे पहले जाजमऊ से लखनऊ की ओर जाने पर इस फ्लाइओवर के रैंप पर दो जून से यहीं काम शुरू कराया गया था जो अब पूरा हो गया है और 22 जून से आम लोगों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। लखनऊ से जाजमऊ आने वाले रैंप पर काम पूरा कर इसे तीन जुलाई से खोला जाएगा। तब तक वाहन सवार जाजमऊ चेक पोस्ट के पास सर्विस लेन को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें