फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी लत ने छीनी जिंदगी: शराब के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने मौत को गले लगाया, बेटे का शव देख बिलख पड़ी मां

Mon, 22 Jun 2026 12:09 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: मां घर लौटी तो दरवाजा न खुलने पर पुलिस को बुलाया। दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव लटका मिला।
विज्ञापन
विजय प्रताप सिंह उर्फ नीरज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबरई थाना कबरई के मकरबई गांव में शराब के लिए रुपये न मिलने से आहत युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब मां घर लौटी तो दरवाजा न खुलने पर उसने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मकरबई निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ नीरज (28) शराब का लती बताया जा रहा है। परिजन के अनुसार शनिवार की शाम वह मां संपत से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। मां ने रुपये देने से मना किया तो वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया। संपत भी पड़ोस में चली गई और पिता शत्रुघ्न भी घर से बाहर थे। कुछ देर के बाद मां जब घर लौटी तो नीरज के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। मां ने आवाज लगाई लेकिन नीरज ने उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन

ऐसे में मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। मां ने बताया कि छह जनवरी 2026 को नीरज के छोटे भाई विवेक उर्फ बबलू की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दूसरे बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें