फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मां-बाप के आंसुओं पर भारी पड़ा प्यार, गिड़गिड़ाते परिजनों को ठुकराया, प्रेमी संग गई युवती, पढ़ें मामला

Sun, 30 Aug 2026 12:14 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भीतरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवती अपने माता-पिता के आंसुओं और गुहार को ठुकराकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। युवती पिछले बुधवार को लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
साढ़ थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के भीतरगांव कस्बे में प्रेम में अंधी एक बालिग युवती की जिद के आगे माता-पिता के आंसू और दुलार पस्त हो गए। पुलिस चौकी परिसर में जहां मां-बाप बिलख-बिलख कर गुहार लगाते रहे। वहीं, तीन भाइयों की इकलौती बहन अपने प्रेमी का हाथ थामकर निकल गई।

विज्ञापन

घटना भीतरगांव इलाके के एक गांव की है। युवती करीब बीते बुधवार शाम अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार शाम युवती स्वयं भीतरगांव पुलिस चौकी पहुंची और अपना परिचय दिया।

कई वर्षों से एक-दूसरे से परिचित हैं
युवती के कहने पर पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ दोनों पक्षों के परिजनों को चौकी बुलाया। युवक और युवती एक ही बिरादरी के अलग-अलग परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और बीते कई वर्षों से एक-दूसरे से परिचित हैं। युवक जम्मू में आर्मी की फायर ब्रिगेड शाखा में कार्यरत है और इन दिनों छुट्टी पर गांव आया हुआ है।
विज्ञापन

उसकी मर्जी से प्रेमी के सुपुर्द कर दिया
चौकी पहुंचे माता-पिता ने अपनी इकलौती बेटी को समझाने का बहुत प्रयास किया और बेटी के आगे मां बिलखती गिडगिड़ाती रही, लेकिन बेटी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार, युवती के बालिग होने के कारण पुलिस ने आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे उसकी मर्जी से प्रेमी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें