फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बेहटाबुजुर्ग गांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, आठ झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Fri, 27 Jun 2025 03:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेहटाबुजुर्ग गांव स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से धूमधाम से रथ यात्रा निकली। गांव में चारों ओर भगवा ध्वज लहरा रहे हैं।
 
विज्ञापन
बेहटाबुजुर्ग गांव में निकली जगन्नाथ रथयात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में विकास खंड भीतरगांव के बेहटाबुजुर्ग गांव स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को बड़े धूमधाम से रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद है और मौके पर पांच से आठ हजार की भीड़ है। बेहटा बुजुर्ग स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी कुड़हा प्रसाद शुक्ला ने बताया आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि 27 जून को जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूत भावन भोले बाबा की झांकी - फोटो : amar ujala
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत सहित दक्षिण पुलिस कार्यालय से संबंधित थानों के पुलिस बल की तैनाती की गई है। रथ यात्रा में आठ झाकियां चल रही हैं। भूत भावन भोले बाबा के विभिन्न स्वरूप और उनके नृत्य आकर्षण का केंद्र बने हैं। राधा कृष्ण की झांकियां और उनके रासलीला भी आकर्षण का केंद्र है। प्रभु जगन्नाथ जी की प्रतिमा को रथ में सवार होकर युवक और युवतियां खींचते आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें