फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संविदा रेलकर्मी को गोली मारने का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Fri, 27 Jun 2025 02:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेलवे स्टेशन रोड पर कुछ युवकों ने रेलवे कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में पुलिस नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार की देर रात रेलवे के संविदा कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल को सीएचसी से हैलट अस्पताल रेफर किया गया था। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। बता दें कि रेलकर्मी के पिता की टी-स्टाल पर चाय और सिगरेट मांगने पर विवाद हुआ था।

अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
दुकान बंद होने के बावजूद मांग रहे थे चाय-सिगरेट
डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि पीड़ित के पिता की आछी मोहाल उत्तरी निवासी प्रदीप की रेलवे स्टेशन रोड पर चाय की दुकान है। दुकान बंद होने के बावजूद युवक जबरन दुकान खोलकर सिगरेट व चाय की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
पुलिस ने खंगाले थे आधा दर्जन सीसीटीवी
कृष्णा ने विरोध किया, तो उन युवकों से उसका विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक युवक ने उस पर फायर कर दिया था। गोली कृष्णा के जबड़े में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें