कानपुर में जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई सूची में अपने थानाक्षेत्र के हिसाब से दुकानें सर्च की जा सकेंगी। सूची में दिए गए मोबाइल नंबर पर बात कर कोई भी व्यक्ति आवश्यक वस्तुएं मंगवा सकता है।
इसी तरह क्षेत्रवार 102 मेडिकल स्टोर चयनित किए गए हैं, जहां से दवाओं की भी होम डिलीवरी ली जा सकेगी। होम डिलीवरी के लिए जीएसटी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये फील्ड में रहकर होम डिलीवरी में आने वाली समस्याओं की निस्तारण करेंगे। लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।दूध, दवा और समाचार पत्र वितरण की व्यवस्था पर इस बंदिश से मुक्त रखा गया है।
बैंक और एटीएम भी खुलेंगे
जिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दूध और दवा की दुकानें ही खुली रहेंगी। किसी जनरल स्टोर पर दूध मिलता है तो भी वह बंद रहेगा। बैंक और एटीएम खुलें रहेंगे। बिना पास के किसी को सड़क पर वाहन से चलने की अनुमति नहीं होगी।