घाटमपुर ओवरब्रिज लोड टेस्टिंग
- फोटो : amar ujala
नहीं शुरू हो पाया था आवागमन
क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर दो जुलाई को नई स्लैब डाली गई थी। इसके बाद निर्माण कार्य पूरा होने पर रविवार को स्लैब वाले हिस्से पर डामर की सड़क भी बना दी गई। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने हल्के वाहनों को मंगलवार से पुल पर आवाजाही शुरू होने की बात कही थी, लेकिन आवागमन नहीं शुरू हो पाया।
घाटमपुर ओवरब्रिज लोड टेस्टिंग
- फोटो : amar ujala
एनएचएआई के अधिकारियों को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
बुधवार को विशेषज्ञों की टीम ने पहुंचकर नई स्लैब की लोड टेस्टिंग शुरू की। टीम के सदस्यों ने बताया कि परीक्षण प्रक्रिया पूरी करने में लगभग 24 घंटे का समय लगेगा। इसके बाद तैयार रिपोर्ट एनएचएआई के अधिकारियों को सौंपी जाएगी। यदि रिपोर्ट संतोषजनक रही, तो पहले चरण में हल्के वाहनों के लिए ओवरब्रिज खोला जा सकता है।