http://
16 साल से लंबित भत्ता बढ़ाने की मांग
14 सितंबर को ज्ञापन देने के बाद 22 सितंबर से अतिरिक्त हलकों का बहिष्कार चल रहा है, लेकिन शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रमुख मांगों में ग्रेड पे 2800 करने, वेतन विसंगति दूर करने, आठ साल से लंबित अंतरमंडलीय ट्रांसफर शुरू करने, दो साल से रुकी प्रमोशन लिस्ट जारी करने और 16 साल से लंबित भत्ता बढ़ाने की मांग शामिल है।
17 व 24 अक्टूबर को तहसील व जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
लेखपालों ने चेतावनी दी है कि गुरुवार को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर काम, 12 को रक्तदान शिविर, 14 को बाइक रैली और 17 व 24 अक्टूबर को तहसील व जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।