फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अधिवक्ता संग कब्जाई जमीन, खाली करने के नाम पर मांगे 50 लाख, 17 पर रिपोर्ट

Wed, 01 Oct 2025 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सेन पश्चिम पारा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के परसौली गांव में 30 वर्ष पहले जमीन बेचने वाले किसान के परिजनों ने अधिवक्ता के साथ मिलकर उस पर कब्जा कर लिया। कब्जा छोड़ने के नाम पर 50 लाख रुपये या एक बीघा जमीन की रंगदारी मांगी। डीसीपी के आदेश पर ऑपरेशन महाकाल के तहत पुलिस ने सात नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


नौबस्ता लालपुर निवासी प्रताप सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि 30 साल पहले उन्होंने छोटे भाइयों इकबाल, बृजपाल और पारिवारिक ज्ञानेंद्र के साथ मिलकर परसौली गांव निवासी भिखाना से आराजी संख्या 154 की छह बीघा जमीन खरीदी थी। इसमें भिखाना के दो बेटों गयाप्रसाद, छोटेलाल ने दाखिल खारिज में सहमति दर्ज कराई थी। तीसरा बेटा हरिशंकर बीमार होने के चलते न्यायालय नहीं पहुंच सका था। न्यायालय के आदेश पर 30 वर्ष पहले सरकारी भूलेख में पूरी जमीन पर तीनों भाइयों का नाम दर्ज होकर कब्जा हो गया था।

वर्तमान में जमीन की कीमत बढ़ने पर पांच सितंबर को छोटेलाल के परिजनों में पत्नी राजेश्वरी, बेटे राजेश, कमलेश, बेटी सुमन, दामाद कौशलेश और किदवईनगर निवासी वकील आशुतोष शुक्ला उर्फ टीनू ने 10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर जमीन के चारों ओर लगे एंगल और तार तोड़कर कब्जा कर लिया। जानकारी पर मौके पर पहुंचे पीड़ित तीनों भाइयों ने विरोध किया। इसपर वकील ने सभी आरोपियों के साथ एक बीघा जमीन या 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित तीनों भाइयों ने मंगलवार को डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी से न्याय की गुहार लगाई। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें