कोहना थाना क्षेत्र निवासी युवती ने जिम ट्रेनर पर कोल्ड डि्रंक में नशीली दवा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है। युवती ने बताया कि काकादेव में उसकी जिम ट्रेनर से मुलाकात हुई थी। कुछ दिन बाद उसने पी रोड के एक होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। अश्लील फोटो भी मोबाइल से खींची। इसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए अब तक उससे 3.50 लाख रुपये भी हड़प चुका है। कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि युवती और ट्रेनर की कोर्ट मैरिज होने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।