फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आलू की बोरी लाद रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

Sun, 15 Feb 2026 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अरौल थाना क्षेत्र के बरांडा गांव में रविवार को दोपहर आलू की खोदाई के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बोरियां लादते समय एक मजदूर खेत के ऊपर से निकले विद्युत लाइन के तार के चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीण उसे बिल्हौर पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


आलू खुदाई के बाद ट्रैक्टर ट्राली पर आलू की बोरियां लादते समय एक युवक ऊपर से गुजरे बिजली तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हैं, वही ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार बारंडा गांव निवासी छुन्ना का पुत्र सूरज गौतम (20) रविवार को श्रमिकों के साथ गांव के पास स्थित आलू के खेत में काम करने गया था। फसल की खोदाई के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आलू की बोरियां लादते समय खेत के ऊपर से निकली विद्युत लाइन के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने किसी बिजली आपूर्ति बंद कराई और उसे बिल्हौर पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, थानाध्यक्ष जनार्दन यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एसडीए संजीव दीक्षित ने बताया कि पीड़ित परिवार की शासनादेश के मुताबिक हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें