सीसीटीवी में दिखी थी रचिता
शनिवार को जिरह के दौरान जब अधिवक्ता ने सोनिया से कुशाग्र की हत्या में रचिता के सीधे तौर पर शामिल न होने की बात कही, तो सोनिया ने विरोध जताते हुए कहा कि रचिता वत्स सीसीटीवी कैमरे में प्रभात के साथ प्रभात के घर से निकलती दिखी थी। पुलिस की ओर से दिखाई गई सीसीटीवी फुटेज में उसने रचिता को पहचाना था। अधिवक्ता की ओर से कई घुमावदार सवाल पूछे गए लेकिन सोनिया अपने बयान पर डटी रहीं। सोनिया से जिरह पूरी हो गई। अब अभियोजन चौथा गवाह पेश करेगा।