फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: शहर में झमाझम बारिश… टर्फ लाइन आगे-पीछे होने पर पड़ेगा असर, ये है विभाग का अलर्ट

Sun, 06 Jul 2025 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, जून में सामान्य औसत से अधिक बारिश हुई है। जून में इस बार 140 मिमी बारिश हुई है। जून महीने की बारिश का सामान्य औसत 81.8 मिमी है। जब भी नमी 90 प्रतिशत से अधिक होगी बादल बनने लगेंगे और बारिश होगी।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रविवार को भी दिन से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक 28 मिमी बारिश हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में आगामी दिनों में इसी तरह से पॉकेट रेन होगी। बता दें कि जुलाई में अब तक 104.9 मिमी पानी बरसा है।  

विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि बादलों की शृंखला मध्य प्रदेश से खिसक कर कानपुर परिक्षेत्र के नजदीक बुंदेलखंड में आ गई। मानसूनी हवाओं से माहौल में नमी 90 प्रतिशत के ऊपर चली गई और शाम को तेज बारिश हुई। सीएसए की मौसम वेधशाला में 25.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
ट्रफ लाइन के आगे-पीछे होने पर आएगा असर
डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जहां पर बादलों की शृंखला रहेगी, वहां बारिश होगी। इसके साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाओं के आने का सिलसिला बना हुआ है। दो दिन इसी तरह बारिश होते रहने की संभावना है। बादलों की शृंखला (ट्रफ लाइन) के आगे-पीछे होने पर बारिश पर असर आएगा।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
अब तक कुल बारिश 104.9 मिमी दर्ज
माहौल में सुबह नमी का प्रतिशत 94 रहा। दोपहर को नमी का प्रतिशत 72 हो गया। मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि जुलाई में अब तक कुल बारिश 104.9 मिमी दर्ज की गई। जुलाई महीने की सामान्य औसत बारिश 263.8 मिमी है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
हल्की, मध्यम तेज बारिश के होते रहने की संभावना
जून में सामान्य औसत से अधिक बारिश हुई है। जून में इस बार 140 मिमी बारिश हुई है। जून महीने की बारिश का सामान्य औसत 81.8 मिमी है। जब भी नमी 90 प्रतिशत से अधिक होगी बादल बनने लगेंगे और बारिश होगी। स्थानीय स्तर पर हल्की, मध्यम तेज बारिश के होते रहने की संभावना है।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
तापमान
अधिकतम- 34.5 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 25 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें