कानपुर के फीलखाना के जैन विहार, बिरहाना रोड निवासी कारोबारी विजय कुमार गुप्ता से ठगी हो गई। कोलकाता निवासी शातिरों ने कच्चा माल भेजने के नाम पर उनके 17 लाख रुपये हड़प लिए।
थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत, गालीगलौज, धमकी समेत अन्य धाराओं मेें रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजय कुमार वैभव एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं।