फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Kidney Racket: दिल्ली के बड़े अस्पताल को नोटिस भेजेगी पुलिस; कॉल रिकॉर्डिंग में मौत का भी मैनेजमेंट

Thu, 09 Apr 2026 10:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस दिल्ली के एक बड़े अस्पताल को नोटिस भेजकर स्टाफ की जानकारी मांगेगी, जिसका नाम आरोपी शिवम और नवीन की कॉल रिकॉर्डिंग में आया है। रिकॉर्डिंग में एक महिला की मौत के मामले को डॉ. रोहित के जरिए मैनेज करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
शिवम अग्रवाल और आहूजा हॉस्पिटल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर पुलिस दिल्ली के बड़े अस्पताल को गुरुवार को नोटिस भेज स्टाफ की डिटेल समेत अन्य जानकारियां मांगेगी। जेल गए शिवम अग्रवाल और प्रयागराज के नवीन पांडेय के बीच हुई बातचीत में अस्पताल का नाम आया है। इसमें एक महिला को किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद अस्पताल भेजा गया था। उससे पहले महिला की मौत हो गई। उनके घरवाले हंगामा कर रहे थे, जिस पर शिवम अग्रवाल नवीन पांडेय से बातचीत कर डॉ. रोहित से मामले को मैनेज करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम आबिदी ने बताया कि शिवम अग्रवाल के मोबाइल में जो रिकाॅर्डिंग मिली है। वह 19 नवंबर 2025 की है। उसमें शिवम अग्रवाल और नवीन पांडेय बातचीत कर रहे हैं। नवीन पांडेय डॉ. रोहित के लिए एनसीआर क्षेत्र में किडनी डोनर और रिसीवर को तलाशने का कार्य करता था। यह रिकार्डिंग 19 नवंबर की है जिसमें अस्पताल का नाम सामने आया है। अस्पताल को गुरुवार को नोटिस भेजकर स्टाफ व अन्य जानकारी जुटाई जाएगी। यह नोटिस जांच अधिकारी की ओर से भेजा जाएगा।

विज्ञापन

डॉ. अफजल 10 दिन रुका था कानपुर
डॉ. अफजल और परवेज सैफी कल्याणपुर के सत्यम होटल में रुके थे। दोनों अरेबिका के ऑपरेशन से पहले आ गए थे और उसको शिफ्ट कराने के बाद रवाना हुए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक परवेज सैफी ने कुछ और नर्सिंगहोम की जानकारी दी है। उनसे डॉ. रोहित और शिवम अग्रवाल के बारे में बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें