ट्रैवल्स संचालक की तलाश
होटल और फ्लाइट की बुकिंग लखनऊ का ट्रैवल संचालक किया करता था। अगर किसी की तबीयत बिगड़ती थी, तो तुरंत दूसरी टीम को जानकारी देकर मरीज को लखनऊ या दिल्ली भेजा जाता था। यह जिम्मेदारी रोहित तिवारी, नवीन पांडेय और शिवम अग्रवाल संभाल रहे थे। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि ट्रैवल्स संचालक की तलाश की जा रही है।
कुछ गाजियाबाद गए थे, अन्य लखनऊ रवाना हुए थे
उससे बहुत कुछ पता चल सकता है। मुजफ्फनगर की पारुल तोमर को बेगूसराय के आयुष की किडनी लगाने के बाद रोहित तिवारी, डॉ. अफजल, अली, परवेज सैफी और अन्य लोग रवाना हो गए। अली, कुलदीप सिंह राघव, राजेश तोमर गाजियाबाद गए थे, जबकि रोहित तिवारी, डॉ. अफजल, परवेज सैफी व अन्य लखनऊ रवाना हुए थे।
मोबाइल रावतपुर में ही बंद होने का पता चला
इसमें लखनऊ के नर्सिंगहोम संचालक का भी नाम सामने आ रहा है। पुलिस सभी की तलाश कर रही है। उनके मोबाइल से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रावतपुर से निकलने से पहले ही रोहित के दो मोबाइल बंद हो गए थे। पुलिस को पूछताछ में उसने दो मोबाइल को गंगा बैराज से फेंकने की जानकारी दी है। पुलिस की जांच में मोबाइल रावतपुर में ही बंद होने का पता चला।