फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीत हत्याकांड: चीता भी गिरफ्तार, मदद के बदले अपहर्ताओं से मांगे थे दो लाख

Sun, 06 Sep 2020 01:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में संजीत अपहरण हत्याकांड के फरार आरोपी कानपुर देहात के चीता को पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। पूछताछ में चीता ने बताया है कि  अपहर्ताओं की मदद के बदले उसका दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन


बर्रा से 22 जून को अपहृत हुए संजीत मामले का खुलासा पुलिस ने ईशू, कुलदीप गोस्वामी, रामजी शुक्ला, नीलू सिंह व प्रीति शर्मा को गिरफ्तार कर 22 जुलाई को किया था। बाद में मोबाइल दुकानदार कृष्ण कुमार, नीलू के दोस्त चीता व रामाशीष को भी आरोपी बनाया था।

कृष्ण कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को चीता को भी बर्रा छह से कब्रिस्तान के पास से पकड़ लिया गया। रामाशीष अभी फरार है। पुलिस के अनुसार चीता ने नीलू के कहने पर कृष्ण कुमार से फर्जी आईडी पर दो सिम खरीदे थे।
विज्ञापन


अपहर्ताओं को 30 लाख की फिरौती मांगने की राय भी चीता ने दी थी। इसके बदले चीता ने दो लाख रुपये मांगे थे। चीता के तार मानव तस्करी से जुड़े होने के साक्ष्य पुलिस अभी नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें