Kanpur News: उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने अवकाश के चलते केस्को की 27 मार्च की जनसुनवाई टाल दी है। अब छह अप्रैल को पालिका स्टेडियम में वित्त वर्ष 2026-27 की नई बिजली दरों और टैरिफ पर जनता के सुझाव लिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने कानपुर विद्युत आपूर्ति कंपनी लिमिटेड (केस्को) से संबंधित जनसुनवाई स्थगित कर दी है। यह जनसुनवाई छह अप्रैल को सुबह 11 बजे आर्यनगर स्थित टीएसएच पालिका स्टेडियम में की जाएगी। केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पहले यह कार्यक्रम 27 मार्च को प्रस्तावित था।
विज्ञापन
अवकाश पड़ जाने की वजह से उस दिन स्थगित कर दिया गया है। यह जनसुनवाई वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केस्को की सकल राजस्व आवश्यकता और टैरिफ निर्धारण से संबंधित है। साथ ही, वित्त वर्ष 2025-26 के वार्षिक परफॉर्मेंस रिव्यू पर भी चर्चा की जाएगी। उपभोक्ता अपने सुझाव व आपत्तियां दे सकते हैं।