फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केस्को संविदाकर्मी ने फंदा लगा दी जान, शराब पीने को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Sat, 31 Oct 2026 04:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरम श्याम नगर में शनिवार को शराब के नशे में हुए पारिवारिक विवाद के बाद केस्को के संविदाकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़े भाई के अनुसार, मृतक को शराब पीने की लत थी और शनिवार को भी नशे में घर लौटने पर पत्नी सुषमा से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के रामपुरम श्याम नगर में शनिवार को पत्नी से विवाद के बाद केस्को के संविदाकर्मी ज्ञानेंद्र प्रकाश वर्मा (40) ने फंदा लगाकर जान दे दी। शराब पीकर घर पहुंचने पर पत्नी से उनका झगड़ा हुआ था। कुछ देर बाद दूसरे कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। ज्ञानेंद्र के बड़े भाई राघवेंद्र वर्मा ने बताया कि भाई केस्को में संविदा कर्मी थे। उन्हें शराब पीने की लत थी। अक्सर नशे में घर पहुंचकर पत्नी सुषमा से विवाद करते थे।

विज्ञापन

शनिवार को भी शराब पीकर घर आए और इसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पत्नी कमरे में पहुंचीं तो उनका शव फंदे से लटका देखकर चीख निकल गई। उन्होंने फोन कर परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी।

Trending Videos
विज्ञापन

किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया
परिजन ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची चकेरी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। ज्ञानेंद्र अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। फिलहाल किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें