केस्को ने शुक्रवार रात बीएस पार्क और आलू मंडी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जांच में राजीव नगर निवासी ब्रजेन्द्र सिंह, न्यू ईदगाह कॉलोनी निवासी भोलू, आवास विकास सेक्टर-9 निवासी बेबी नाज और जवाहर नगर निवासी शिवम सिंह के परिसर में बिजली चोरी मिली।
केस्को ने चलाया बिजली चोरी अभियान
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कुली बाजार में एक ही पते पर रहने वाले मो. आरिफ, अफसरी बेगम और तबस्सुम के घरों में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।