कानपुर में एक युवती ने प्रेमी के खिलाफ रावतपुर में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रेमी ने उसे शादी का झांसा देकर चार साल तक साथ रखा। तीन बार गर्भपात भी कराया। शादी का दबाव बनाने पर बहन और बहनोई के साथ मारपीट की और शादी से इन्कार कर दिया। कहा जहां ज्यादा दहेज मिलेगा वहीं पर शादी करूंगा। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कन्नौज के गुरसहायगंज की रहने वाली युवती ने बताया कि कानपुर में पढ़ाई के दौरान उसकी आवास विकास तीन निवासी अरुण वर्मा से नजदीकी बढ़ गई थी। अरुण ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रखा। शादी का दबाव बनाने पर अरुण और उसकी बहनें सोनम, पूनम, बहनोई चंदन श्रीवास्तव ने मारपीट की। आरोप है कि अरुण ने बहनोई से भी संबंध बनाने का दबाव डाला। पुलिस ने प्रेमिका की तहरीर पर प्रेमी अरुण वर्मा, बहनोई चंदन श्रीवास्तव, बहन सोनम और पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।