Kanpur News: केसीए सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में कानपुर साउथ अकादमी और बाबेलालू जसराज के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर साउथ अकादमी ने शुरुआती 15 ओवर में दो विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में केसीए की सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को साउथ मैदान पर कानपुर साउथ अकादमी और बाबेलालू जसराज के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर साउथ अकादमी की टीम ने शुरुआती 15 ओवर में दो विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं।
बल्लेबाजी के लिए उतरी कानपुर साउथ अकादमी की ओर से पृथ्वीराज चौहान ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए महज 26 गेंदों पर 35 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं, दूसरे छोर पर सागर शर्मा 30 रन बनाकर मजबूती से क्रीज पर डटे हुए हैं। कानपुर साउथ अकादमी की कोशिश इस सधी शुरुआत को आगे बढ़ाते हुए विपक्षी टीम के सामने एक मजबूत स्कोर खड़ा करने की है।