Kanpur News: अर्मापुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने नए ठेकेदार द्वारा दैनिक वेतन 750 रुपये से घटाकर 600 रुपये किए जाने के विरोध में गुरुवार को हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में अर्मापुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी (ओएफसी) में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन कटौती के विरोध में गुरुवार को हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पहले उन्हें प्रतिदिन 750 रुपये वेतन दिया जाता था, लेकिन इसके बावजूद नए ठेकेदार ने श्रमिकों का दैनिक वेतन घटाकर 600 रुपये कर दिया है।
दैनिक वेतन में प्रतिदिन 150 रुपये की कटौती किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने अर्मापुर मजार स्थित पोस्ट ऑफिस के बगल में कालपी रोड पर एकत्र होकर जोरदार विरोध जताया और वेतन कटौती का फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित सुनवाई नहीं होगी और पुराना वेतन बहाल नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।