फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जीएसवीएम में जूनियर डॉक्टर को आया हार्ट अटैक, हड्डी रोग विभाग में कर रहा था ड्यूटी, इलाज के दौरान मौत

Thu, 16 Jul 2026 12:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर डॉ. विनोद कुमार बिंद की गुरुवार सुबह ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज हड्डी रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर (जेआर-2) डॉ. विनोद कुमार बिंद की गुरुवार सुबह ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। वह रात में हाइलाइट इमरजेंसी के हड्डी रोग विभाग में ड्यूटी कर रहे थे। जौनपुर निवासी जेआर डॉ. विनोद कुमार बिंद हड्डी रोग विभाग में जूनियर डॉक्टर थे।

विज्ञापन

इस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि विनोद कुमार को सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ। इमरजेंसी में ही उन्होंने मेडिसिन विभाग में दिखाया। तत्काल उन्हें मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। सुबह अाठ बजे उनकी मौत हो गई। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें