यूपी के कानपुर में साइबर ठगों ने जेके कैंसर अस्पताल की डॉक्टर से 97,359 रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर सेल से शिकायत की। जिसके बाद साइबर सेल ने पैसे वापस करवा दिए।
जेके कैंसर अस्पताल की महिला डॉक्टर को साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 97,359 रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने साइबर सेल से शिकायत की, जिस पर सेल ने प्रयास कर उनका पैसा वापस दिला दिया। जेके कैंसर इंस्टीट्यूट में कार्यरत डॉक्टर के मोबाइल पर एक कॉल आया और ठग ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने मोबाइल पर आया ओटीपी पूछा और तीन बार में खाते से कुल 97359 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने फ्रीचार्ज मर्चेंट के नोडल अधिकारी से संपर्क कर आवेदिका का पूरा पैसा वापस कराया। साइबर सेल के आरक्षी मनमोहन यादव ने बताया कि डीबीएस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर से आया था जो कि एक एप के जरिये जनरेट किया गया वर्चुअल नंबर था।