फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सराफ पर 67 ग्राम सोना हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Jul 2026 11:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नाजिरबाग निवासी शाजिया बेगम ने बेकनगंज थाने में तलाक महल स्थित न्यू रहनुमा ज्वैलर्स पर 67 ग्राम सोना हड़पने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाजिया ने बताया कि छह जून 2025 को 67 ग्राम वजनी पुराने डिजाइन के सोने के कड़े ज्वैलर्स मालिक मोहम्मद नदीम को दिए थे। नदीम ने इनसे नई डिजाइन के तीन सेट बनाकर देने का वादा किया था।

विज्ञापन


आरोप है कि करीब एक माह बाद जब वह दुकान पर कड़े लेने पहुंचीं तो पहले कारीगर के पास कड़े होने की बात कह टरकाया गया। इसके बाद कारीगर भाग जाने की बात बताई। उन्होंने अपना सोना वापस मांगा तो उन्हें धमकाया गया। पुलिस में सुनवाई न होने पर कोर्ट से मदद की गुहार लगाई। बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें