नौबस्ता निवासी युवती ने पहचान छिपाकर दोस्ती के बाद अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाकर परिचित के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार जब वह नाबालिग थी तब सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम जास बताते हुए खुद को ईसाई बताया था। बाद में पता चला कि उसका पूरा नाम मो. जासिम उर्फ जास है। वह दिल्ली का रहने वाला है। उसने उससे बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने दोबारा दोस्ती का दबाव बनाया। विरोध पर उनकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर रिश्तेदारों व दोस्तों को भेज दिए। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपों की जांच की जा रही है।