फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: उल्टी दिशा से आ रही जेसीबी बनी काल, टक्कर से बीएससी छात्र की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

Sun, 25 Oct 2026 05:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र में नारामऊ और जयपुरिया स्कूल के बीच जीटी रोड पर शनिवार रात  एक दर्दनाक हादसा हो गया। परेड से कॉलेज की किताबें खरीदकर स्कूटी से अपने गांव शिवराजपुर लौट रहे बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की उल्टी दिशा से आ रही जेसीबी की भीषण टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में नारामऊ के पास जीटी रोड पर शनिवार रात उल्टी दिशा से आ रही जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद मोशीन फारूकी (19) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नारामऊ और जयपुरिया स्कूल के बीच रात करीब नौ बजे हुआ।

विज्ञापन

दोनों परेड से कॉलेज की किताबें खरीदकर अपने गांव शिवराजपुर के विकास नगर लौट रहे थे। परिजन के अनुसार, मोशीन के पिता मोहम्मद नसीम कबाड़ का व्यापार करते हैं। परिवार में मोशीन के अलावा यासीन और एक छोटा भाई है। शनिवार शाम मोशीन अपने दोस्त सलमान के साथ परेड में कॉलेज की किताबें खरीदने गया था। वहां से लौटते समय दोनों की स्कूटी हादसे का शिकार हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां मोशीन की मौत हो गई। सलमान का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज के अनुसार, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें