फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर नारेबाजी, MLA हसन रूमी के नेतृत्व में प्रदर्शन, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Jul 2026 04:42 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ स्थित कानपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय पर जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कैंट विधायक हसन रूमी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
जाजमऊ केडीए कार्यालय पर सपा विधायक हसन रूमी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ स्थित कानपुर विकास प्राधिकरण मुख्यालय में उस वक्त माहौल गरमा गया जब समाजवादी पार्टी के कैंट विधायक हसन रूमी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक केडीए कार्यालय पहुंचे। यहां जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों और स्थानीय विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने केडीए की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारियों ने परिसर में ही अपनी मांगें बुलंद कीं। प्रदर्शन के अंत में विधायक हसन रूमी ने केडीए के जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें