फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सावन के लिए शिवालयों में रुद्राभिषेक और विशेष पूजन की व्यवस्थाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सावन माह के आगमन को देखते हुए शहर के शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई देने लगा है। भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियां रुद्राभिषेक, विशेष शृंगार और दर्शन व्यवस्था को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गई हैं। कई प्रमुख मंदिरों में रुद्राभिषेक और विशेष पूजन के लिए अग्रिम बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

परमट स्थित प्राचीन बाबा आनंदेश्वर मंदिर में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रुद्राभिषेक की व्यवस्था नहीं की जाती है। मंदिर के मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने बताया कि सोमवार को छोड़कर अन्य दिनों में विशेष शृंगार कराया जाता है। इसके लिए श्रद्धालुओं को पहले से अपना नाम दर्ज कराना होता है।
नवाबगंज स्थित जागेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक की बुकिंग शुरू हो गई है। मंदिर समिति के सदस्य जितेंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार को छोड़कर अन्य दिनों में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक रुद्राभिषेक कराया जाएगा। इसके लिए 1100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। श्रद्धालु अपने पंडित के माध्यम से भी पूजन करा सकते हैं या मंदिर समिति की ओर से भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

पी रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर में भी सावन को लेकर रुद्राभिषेक और विशेष शृंगार की तैयारियां की गई हैं। मंदिर के पंडित राम नरेश ने बताया कि रुद्राभिषेक के लिए 1100 रुपये शुल्क रखा गया है और इसके लिए कम से कम दो दिन पहले बुकिंग करानी होगी। वहीं जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर में सावन के दौरान भक्तों की ओर से रुद्राभिषेक नहीं कराया जाता है। हालांकि आसपास के अन्य शिवालयों में इसकी व्यवस्था रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें