Kanpur News: अमर उजाला के जनता ही जनार्दन अभियान के तहत रविवार को वार्ड-109 में एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें महापौर प्रमिला पांडेय और अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया गया।
कानपुर में अमर उजाला के जनता ही जनार्दन अभियान के तहत रविवार को वार्ड-109 नाजिर बाग में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पार्षद हाजी सुहेल अहमद के सहयोग से नगर निगम और जलकल विभाग के साथ मिलकर रूपम चौराहे पर लगाया गया।
विज्ञापन
इसमें दोपहर 12:30 बजे से महापौर प्रमिला पांडेय, क्षेत्रीय पार्षद, नगर निगम व जलकल विभाग के अधिकारी क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। उनका जल्द से जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए गए। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में जांचें हुईं और आयुष्मान कार्ड बने।