फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कानपुर से वाराणसी जा रही जनरथ खराब हुई, बीच रास्ते उतार दीं सवारियां, हंगामा

Thu, 14 Aug 2025 08:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर से वाराणसी जा रही एसी बस खराब हो गई। सवारियों को बीच रास्ते उतार दिया गया। जिसपर यात्रियों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
खराब हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जा रही सवारियों से भरी रोडवेज की एसी जनरथ बस महाराजपुर इलाके में सरसौल पुल के आगे खराब हो गई। इंजन हीट होने से बस आगे जा ही नहीं सकी और सवारियों को उतार दिया गया। सवारियों ने दूसरी बस की मांग की तो विभाग के अधिकारियों ने इन्कार कर दिया। इस पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद अधिकर लोग ई-बस व दूसरे साधनों से रवाना हो गए।
विज्ञापन


विकसनगर डिपो की बस संख्या-यूपी-78एफ-एन5729 गुरुवार को कानपुर से प्रयागराज होते हुए वाराणसी जा रही थी। चालक अनुज चतुर्वेदी व परिचालक शिव बहादुर सिंह ने झकरकटी से करीब 45 सवारियां बैठाई। बस लगभग फुल हो गई तो करीब 12:19 बजे रवाना हुई। कानपुर से प्रयागराज जा रहे देवराज ने बताया कि सरसौल पुल उतरने के बाद ही बस बंद हो गई। चालक किसी तरह उसे किनारे तक लाया और एक ढाबे से पानी लेकर इंजन पर डाला लेकिन इंजन हीट होने से बस स्टार्ट नहीं हुई। इस पर चालक, परिचालक ने हाथ खड़े कर दिए। सवारियों ने रोडवेज अधिकारियों को कॉल की तो दूसरी बस भेजने से इन्कार कर दिया। परिचालक ने कानपुर से सरसौल तक का किराया 90 रुपये काट कर बाकी के पैसे वापस कर दिए जबकि ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों से अकाउंट में भुगतान आने की बात कह टरका दिया गया। इस पर यात्रियों ने हंगामा भी किया।
 
विज्ञापन

खराब हुई बस - फोटो : अमर उजाला
परिचालक शिव बहादुर सिंह ने बताया कि यहीं बस वह मंगलवार को लेकर वाराणसी जा रहा था लेकिन प्रयागराज पहुंचते पहुंचते ही हीट करने लगी। इस पर बस वहीं से वापस कानपुर ले आए। बुधवार को दिनभर बस विकासनगर वर्कशॉप में खड़ी रही। गुरुवार को को जब बस दी गई तो बताया गया कि अब गाड़ी फिट है लेकिन बस कानपुर से निकलकर 35 किमी भी नहीं जा पाई और फिर हीट हो गई।

गर्मी की वजह से इंजन हीट हुआ था। दूसरी बस भेजी थी लेकिन तब तक कुछ सवारियां अपने निजी वाहन मंगाकर चली गई तो कुछ दूसरे साधनों से निकल गई। वर्कशाप से निकलने के बाद बस के दोबारा हीट करने की जांच की जाएगी। यात्रियों का सरसौल तक का किराया काटकर वापस कर दिया गया। ऑनलाइन टिकट लेने वालों का किराया उनके अकाउंट में भेजा जा रहा है। - रामलपट, एआरएम, विकासनगर डिपो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें