फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: राजारामपुर में जन आरोग्य मेला की खुली पोल, सुबह 10 बजे तक अस्पताल में लटका रहा ताला, निराश लौटे मरीज

Sun, 13 Sep 2026 11:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चौबेपुर के राजारामपुर गांव में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की पोल खुल गई। सुबह 10 बजे तक अस्पताल पर ताला लटका रहा और परिसर में गंदगी का अंबार लगा मिला। दूर-दराज से इलाज की उम्मीद में आए ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
चौबेपुर के अस्पताल में लटक रहा ताला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चौबेपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की जमीनी हकीकत राजारामपुर गांव में पूरी तरह तार-तार होती नजर आई। ग्रामीणों को उनके ही गांव में बेहतर इलाज का दावा करने वाले स्वास्थ्य महकमे के दावों पर रविवार को ताला लटका मिला। सुबह 10 बजे तक अस्पताल न खुलने से दूर-दराज से आए मरीजों को बिना इलाज के ही निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

आरोग्य मेले के दिन अस्पताल परिसर की स्थिति बेहद नारकीय नजर आई। परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ था। एक तरफ जहां सरकार स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं राजारामपुर का यह अस्पताल बदहाली की दास्तान बयां कर रहा है।

विज्ञापन

http://



ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यह अस्पताल कभी नियमित रूप से नहीं खुलता। रविवार को आरोग्य मेले के नाम पर भी सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने जिले के उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच कराने, लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें