फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिजली व पानी के लिए लगाया जाम, 100 पर रिपोर्ट दर्ज, झकरकटी पुल के पास किया था हंगामा

Sat, 09 Aug 2025 08:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

कोपरगंज तिराहे पर शुक्रवार को बिजली व पानी के लिए जाम लगाने के मामले में रायपुरवा थाने के उपनिरीक्षक सूर्यप्रकाश की तहरीर पर 100 अज्ञात महिला व पुरुष पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जाम लगाए जाने के कारण सैकड़ों वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


झकरकटी चौकी प्रभारी सूर्यप्रकाश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि झकरकटी पुल उतरते ही राखी मंडी के काफी लोगों ने बिजली व पानी के लिए कोपरगंज तिराहा आशामाता मंदिर पर इकट्ठा होकर जाम लगा दिया था। लोग उत्तेजित होकर अफीम कोठी स्थित केस्को में तोड़फोड़ करने की धमकी देने लगे। जाम में दोनों साइड कई एंबुलेंस भी जाम में फंसीं रहीं। कार्रवाई की बात पर चले गए थे। रायपुरवा थाना प्रभारी संतोष गौड़ ने बताया कि अज्ञात लोगों पर लोकसेवक के सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना, जमावड़ा लगाना, चोट पहुंचाने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें