फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जाम…पांच मिनट का सफर पौन घंटे में, पुलिस की अपील- बाजारों में वाहनों को अनावश्यक न लाएं, पढ़ें डिटेल

Tue, 14 Oct 2025 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कमिश्नरी पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि लोग अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों को बाजारों तक न लाएं और पार्किंग स्थलों का उपयोग करें। इसके बावजूद कई स्थानों पर लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े कर खरीदारी करने निकल जाते हैं, जिससे जाम की समस्या और गहरी हो रही है।
विज्ञापन
नई सड़क मूलगंज चौराहा के पास लगे जाम मे फंसे वाहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर की खस्ताहाल सड़कों और अतिक्रमण से जूझ रही यातायात व्यवस्था सोमवार को त्योहारी सीजन के जाम में धड़ाम नजर आई। सुबह से लेकर रात तक शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में जाम लगा। दोपहर के वक्त स्कूली बच्चों की वैन व रिक्शा भी जाम में फंसने से बच्चे भी परेशान हुए। हालांकि, जगह-जगह यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे, लेकिन सड़कों पर यातायात के बढ़े लोड को संभाल पाने में उनके भी पसीने छूटते रहे।

विज्ञापन

दीपावली से पहले खरीदारी के जोश ने शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा कर दी है। सोमवार को सुबह से रात तक शहर के प्रमुख बाजारों नवीन मार्केट, फूलबाग, चुन्नीगंज, गोविंदनगर, नयागंज, स्वरूपनगर, लाजपतनगर, नवाबगंज, लालबंगला, गुमटी, शास्त्रीनगर, पीरोड सीसामऊ और कल्याणपुर में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।

मेस्टन रोड मे लगे जाम मे फंसे वाहन - फोटो : amar ujala
घंटों तक रेंग-रेंगकर जाम में लोगों को जूझना पड़ा
सड़कों पर बढ़े वाहन और खरीदारी के लिए निकले लोगों के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही। नवीन मार्केट, बिरहाना रोड और हूलागंज की गलियों में दोपहिया वाहन चालकों की अवैध पार्किंग ने मुसीबत बढ़ा दी। कई जगहों पर ई-रिक्शा चालकों ने सड़क के बीच ही वाहन खड़े कर दिए, जिससे घंटों तक रेंग-रेंगकर जाम में लोगों को जूझना पड़ा। शाम होते-होते फुटपाथ और सड़क को खड़े ठेलिया दुकानदारों के कारण स्थिति और बिगड़ गई।

कालपी रोड जरीब चौकी चौराहे पर लगे भीषण जाम में फंसे खड़े वाहन - फोटो : amar ujala
यातायात पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी
लोगों को कुछ किमी का सफर तय करने में आधा से एक घंटा लगा। झकरकटी पर बसों की अराजकता से सड़क पर जाम रहा। जाम में फंसकर परेशान वाहन चालकों ने यातायात पुलिस की लापरवाही पर काफी नाराजगी जताई। वहीं कानपुर-सागर हाईवे, भौंती से नौबस्ता जाने वाले मार्ग पर, रामादेवी पर जाम में फंसकर लोग परेशान हुए।

मरियमपुर चौराहे से कौशलपुरी मार्ग पर डाट नाला धंसी सड़क पर मरम्मत कार्य के कारण लग रहा जाम - फोटो : amar ujala
अपील- बाजारों में वाहनों को अनावश्यक न लाएं
कमिश्नरी पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि लोग अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों को बाजारों तक न लाएं और पार्किंग स्थलों का उपयोग करें। इसके बावजूद कई स्थानों पर लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े कर खरीदारी करने निकल जाते हैं जिससे जाम की समस्या और गहरी हो रही है।

नवीन गंगापुल मार्ग पर लगा जाम - फोटो : amar ujala
चाहिए ठोस इन्तजाम और बढ़ेगी भीड़
बाजार के कारोबारियों और व्यापारियों का स्पष्ट रूप से कहना है कि जैसे-जैसे दीपावली के दिन पास आएंगे वैसे शहर के सभी बाजारों में और भीड़ बढ़ेगी। यातायात को कंट्रोल करने के लिए विभाग को अभी से ठोस कदम उठाना चाहिए नहीं तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

जाजमऊ गंगापुल मार्ग पर लगा जाम - फोटो : amar ujala
18 से मुख्य बाजारों के लिए लागू होगा डायवर्जन
शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु और व्यवस्थित चलाने के लिए टीआई, टीएआई, यातायात पुलिस के साथ होमगार्ड डटे हैं। एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह ने बताया कि त्योहार को देखते हुए 18 अक्तूबर से शहर के मुख्य बाजारों के लिए डायवर्जन लागू किया जाएगा। जाम रोकने को कल्याणपुर में पीक ऑवर में कामर्शियल वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें