Kanpur News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़ ने भारत निर्वाचन आयोग पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य की सभी 403 सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और कानपुर के प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने चुनाव आयोग पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश है। भाजपा के पास वोट मांगने का अधिकार नहीं है। दावा किया कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत घटा था।
उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी परिणाम सामने आएंगे। कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के क्षेत्र में सर्वाधिक समस्याएं होने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि वह अपने क्षेत्र में भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र की जनता टूटी सड़कों, पानी सहित अन्य समस्याओं से जूझ रही है।