Kannauj News: विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी ट्रक चालक की हरियाणा के पलवल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अनियंत्रित होकर ट्रक के पेड़ से टकराने के बाद उसमें लदे लोहे के एंगल चालक के सिर में जा घुसे, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।
कन्नौज जिले में विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अभिषेक (22) उर्फ भगवान पुत्र रामआसरे ट्रक चलाता था। वह ट्रक लेकर शाम सात बजे हरियाणा से पलवल जा रहा था। हरियाणा के पलवल में ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन
इससे ट्रक में रखे लोहे के एंगल ट्रक चालक सिर में घुस गए , जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन शाम नौ बजे पलवल हरियाणा के लिए रवाना हो गए। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।