फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ITBP जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, सरसौल के प्राचीन मंदिर परिसर को चमकाया, ग्रामीणों ने की सराहना

Thu, 08 Oct 2026 04:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल बाजार में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने विशेष सफाई अभियान चलाया। कमांडेंट गौरव सेनानी के दिशा-निर्देश पर जवानों ने श्री लोक पालेश्वर मंदिर परिसर और बाजार मंडी में सफाई की तथा जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
आईटीबीपी जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत गुरुवार को सरसौल बाजार में 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया। जवानों ने श्री लोक पालेश्वर मंदिर परिसर और बाजार मंडी के आसपास फैली गंदगी की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान का आयोजन कमांडेंट गौरव सेनानी के दिशा-निर्देश पर किया गया।

विज्ञापन

सफाई के बाद जवानों ने कस्बे में जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों से सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों और अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। आईटीबीपी अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि मंदिर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई भी सभी की जिम्मेदारी है।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



सार्वजनिक जगहों पर गंदगी न फैलाने का किया आह्वान

स्वच्छ वातावरण से बीमारियों से बचाव होता है और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक जगहों पर गंदगी न फैलाने का आह्वान किया। अभियान में सहायक सेनानी अजय प्रकाश, सहायक सेनानी विनीत दीक्षित और कार्यवाहक सूबेदार मिशाक खान समेत सैकड़ों जवान शामिल रहे। जवानों के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें