फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur IT Raid: 21 बोगस फर्मों में काला धन किया गया सफेद, 2500 करोड़ की फर्जी बिलिंग मिली, पढ़ें पूरा नंबर गेम

Thu, 29 Jun 2023 06:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Income Tax Raid: शहर के बुलियन और ज्वेलरी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर के छापे में बड़े खुलासे हो रहे हैं। आयकर अधिकारियों को जांच में बोगस कंपनियों के जरिये 2500 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग मिली है। इनमें तीन बोगस फर्मों का पंजीयन निरस्त था।
विज्ञापन
कानपुर में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बुलियन कारोबारियों के ठिकानों पर छापे खत्म होने के बाद भी नए खुलासे हो रहे हैं। अफसरों को बोगस फर्मों और कंपनी के जरिये 2500 करोड़ की फर्जी बिलिंग के प्रमाण मिले हैं। 500 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय का पता चला है। फर्जी बिलिंग लखनऊ, अहमदाबाद और दिल्ली में 21 फर्जी फर्मों के जरिये होती थी।

विज्ञापन

इसमें से तीन फर्मेंं तो ऐसी थीं, जिनका जीएसटी पंजीकरण ही निरस्त हो चुका था। आयकर विभाग ने इन फर्मों की जानकारी जीएसटी विभागों से साझा कर दी है। सूत्रों के अनुसार कोलकाता में एक कंपनी भी मिली है। कंपनी सीज कर दी गई है , जबकि इसके मालिक से पूछताछ होनी बाकी है। जल्द ही टीम जा सकती है।
सबसे ज्यादा 15 बोगस फर्में दिल्ली में मिलीं, जिसमें तीन के जीएसटी पंजीयन निरस्त हैं। लखनऊ और अहमदाबाद में तीन-तीन फर्में मिली हैं। लखनऊ में 1100, अहमदाबाद में 900, दिल्ली में 600 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग पकड़ी गई है। दिल्ली में बैठा एकाउंटेंट तो एक दिन में 300 तक फर्जी बिल काटता था।

विज्ञापन

सौ अन्य बोगस कंपनियां भी रडार पर
अभी तक कुल 21 बोगस फर्मों और एक कंपनी की जानकारी आयकर विभाग को पता चली है, लेकिन विभाग के सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा इनसे जुड़ीं तकरीबन सौ बोगस कंपनियां और आयकर विभाग के रडार पर हैं। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।

खाना बनाने वाली और गार्ड फर्म में निदेशक
जांच में पता चला है कि दिल्ली में फर्मों का संचालन दीपक जैन और अनिल जैन करते थे। इनकी फर्म में निदेशक इनके घर में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड, खाना बनाने वाली और नौकर को बनाया गया था। अनिल जैन बुलियन कारोबार में लंबे समय से लगा हुआ है।
विज्ञापन

सौ से ज्यादा संपत्तियों के दस्तावेज मिले
बुलियन कारोबारी अग्रवाल भाइयों और संजीव झुनझुनवाला के प्रतिष्ठानों पर छापे के सौ के करीब संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। सबसे ज्यादा दस्तावेज संजीव के प्रतिष्ठानों से मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि अग्रवाल परिवार के अमरेष अग्रवाल उर्फ टीटू नकदी का सारा काम देखते थे। टीटू के ही अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में कार्यालय मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें