फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर अति संवेदनशील: डीएम बोले- बाढ़ से बचाव को सभी रहें तैयार, बचाव कार्य को लेकर पूर्वाभ्यास का आदेश

Wed, 17 Jul 2024 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई।  बैठक में स्पष्ट किया गया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मदद मिलने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही जहां जल स्तर बढ़ा है, वहां का दौरा किया जाए। 
विज्ञापन
गंगा बैराज पर जल स्तर बढने पर उफनाई गंगा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ के लिहाज से सामान्य श्रेणी में रहने वाले कानपुर जिले को अब अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसके साथ ही शासन ने कानपुर सहित सभी अति संवेदनशील और संवेदनशील जनपदों के लिए अप्रत्यक्ष रूप से विभिन्न चरणों में घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) आधारित बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन कराने जाने का आदेश दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई।

विज्ञापन

बैठक में स्पष्ट किया गया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मदद मिलने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही जहां जल स्तर बढ़ा है, वहां का दौरा किया जाए। शासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कैसे बचाव कार्य किया जाए। इसको लेकर पूर्वाभ्यास का आदेश दिया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि बाढ़ आने पर लोगों की मदद और अफवाहों को रोकने को लेकर अभी से मॉक ड्रिल किया जाए।

इन संगठनों की ली जाएगी मदद
प्रत्येक चिन्हित स्थल पर तैनात किए जाने वाले सशस्त्र सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, अर्द्धसैन्य बल, पुलिस, जल पुलिस, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल, नेहरू युवा केन्द्र, भारत स्काउट एंड गाइड, आपदा मित्र, तैराक गोताखोर, भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम, स्वयंसेवी संगठन की मदद बाढ़ के दौरान ली जाएगी।

अति संवेदनशील- 29 जिले
जनपद- कानपुर नगर, संभल, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोण्डा, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बदायूं, फर्रुखाबाद, बलरामपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, कासगंज, बांदा, हरदोई, प्रयागराज शाहजहाँपुर, फतेहपुर।
विज्ञापन

संवेदनशील- 15 जिले
जनपद हापुड़, अमरोहा, गाजीपुर, उन्नाव, बुलन्दशहर, बरेली, अलीगढ़, आगरा, इटावा, कन्नौज, रायबरेली, कौशाम्बी, भदोही, मिर्जापुर व चन्दौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें