फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपराधियों और भूमाफिया से सांठगांठ में IPS-PCS अफसर भी शामिल, एसआईटी ने तैयार की सात पुलिसकर्मियों की फाइल

Wed, 13 Aug 2025 10:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसआईटी से रिपोर्ट मांगी गई है। बुधवार या बृहस्पतिवार से कार्रवाई का सिलसिला शुरू होगा। यह पुलिसकर्मी नियमित रूप से भूमाफिया और अपराधियों के संपर्क में रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश, दीनू और अवनीश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कमिश्नरी पुलिस के सात पुलिसकर्मियों की फाइल एसआईटी ने तैयार कर ली है। इनके अपराधियों और भूमाफिया से सांठगांठ होने के सबूत मिले हैं। इनमें इंस्पेक्टर, दरोगा, प्रोन्नत होकर आईपीएस बने दो अफसर व पीपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। यह लिस्ट बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय भेजी जा सकती है।

विज्ञापन

इनके खिलाफ अधिवक्ता अखिलेश दुबे, दीनू उपाध्याय और अन्य के साथ मिलकर प्रॉपर्टी संबंधी कार्य करने की शिकायतें आई थीं। अभी कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिनपर भूमाफिया से संपर्क रखने के आरोप हैं। शहर की पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले अपराधियों के साथ सांठगांठ के आरोप लगते थे।

भूमाफिया संग संबंध होने की बात आई सामने
अब भूमाफिया संग संबंध होने की बात सामने आ रही है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के पास लोगों की कई शिकायतें आई थीं। इन शिकायतों को जांच के लिए उन्होंने एसआईटी के पास भेजा। एसआईटी की जांच में सात पुलिसकर्मी ऐसे मिले हैं, जो स्वयं चकेरी, कल्याणपुर, सचेंडी, नौबस्ता, महाराजपुर, बिठूर, उन्नाव, कानपुर देहात में जमीन संबंधी कार्य कर रहे हैं। उनकी फाइल तैयार हो गई है।

विज्ञापन

सात दागी पुलिसकर्मियों की फाइल तैयार
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसआईटी से रिपोर्ट मांगी गई है। बुधवार या बृहस्पतिवार से कार्रवाई का सिलसिला शुरू होगा। यह पुलिसकर्मी नियमित रूप से भूमाफिया और अपराधियों के संपर्क में रहे हैं। राजपत्रित अधिकारियों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले कमिश्नरी के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें