कानपुर सेंट्रल के बुकिंग ऑफिस से लिया गया धन बिना मुख्यालय की अनुमति के इस्तेमाल किया गया। इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर में भी खानपान के नाम पर अनियमितताओं की शिकायतें मुख्यालय अधिकारियों को मिलीं थीं। डिप्टी सीसीएम ने इस मामले में ट्रेनिंग सेंटर के उस समय प्रिंसिपल रहे सेंट्रल के स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी के साथ ही सेंट्रल के मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक, मुख्य पार्सल अधीक्षक, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, सीपीसी माल गोदाम के बुकिंग समेत कई विभागों के सुरवाइजरों के बयान दर्ज किए हैं।
सीपीसी माल गोदाम के सीज अभिलेख की भी जांच
सीपीसी माल गोदाम में वर्ष 2021 में सीज रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की भी जांच की जा रही है। रेलवे के माल गोदाम प्रभारी ने चार दिन तक बिना रजिस्टर में दर्ज किए माल रखा था। माल गोदाम में मालगाड़ियों से आए माल को रखवाने का शुल्क रेलवे वसूलता है। इसे माल गोदाम अधिकारियों ने अभिलेखों में नहीं दिखाया था। इस तरह से बिना डैमेज शुल्क वसूले व्यापारियों से लेनदेन कर रजिस्टर में आवक दर्ज न करने की अनियमितता सामने आई थी। यह रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय प्रयागराज भेज दी गई थी। इस पर सीपीसी माल गोदाम के मुख्य माल अधीक्षक गजेंद्र प्रसाद से भी जांच कमेटी ने पूछताछ की है।