रविवार रात बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नशेबाजी की सूचना पर पीआरवी के जवान ईश्वरीगंज गांव पहुंचे। जहां नशे में धुत गालियां बक रहे सूरज निषाद जो अक्सर शराब पीकर पड़ोसियों और घर वालों से वाद विवाद करता रहता है उसको सिपाहियों ने काबू करने का प्रयास किया तो वह सिपाहियों से ही उलझ गया और सिपाहियों की वर्दी खींचने लगा।सूरज निषाद दीवान शिवेंद्र सिंह चौहान से हाथापाई करने लगा वर्दी खींचने की वजह से वर्दी के बटन टूट गए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से हाथापाई में नशेबाज सूरज जमीन पर गिर पड़ा जब पुलिसकर्मियों से उसपर काबू करने का प्रयास किया तो इसी दौरान सूरज का भाई डैनी और भतीजा रोहित भी भिड़ गया और सिपाही से मारपीट की। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के थोड़ी देर बाद बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स ईश्वरीगंज गांव पहुंचा जहां से सूरज निषाद को पड़कर बिठूर थाने लाया गया। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक सूरज निषाद अक्सर आए दिन नशेबाजी में लोगों से विवाद करता रहता है और इसके पहले भी जब पुलिस सूचना पर पहुंची है तो उनके साथ अभद्रता और पथराव कर चुका है।