वीडियो बना रहे कुछ लोगों के उकसाने पर महिला ने दरोगा के कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। दरोगा के बचाव करने पर वह गंभीर आरोप लगाने लगी। मौके से सिपाही ने भाग कर पीआरबी 112 पर जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने पर हमलावर खेतों की ओर भाग गए। मारपीट में चोटें आने के कारण अभी पीड़ित दरोगा की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। बाद में दबिश देकर पुलिस पर हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट थे वादी
ककवन एसओ प्रेमचंद्र ने बताया कि तीन दिसंबर को हरीपुरवा गांव निवासी परमेश्वर ने नाबालिग पुत्री के संदिग्ध हालात में गायब हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के पांच दिन बाद पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके बालिग होने व अपने एक दोस्त के साथ शादी रचाने की जानकारी मिली। बयान में भी लड़की ने अपने पति संग जाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने उसे जाने दिया। आशंका है कि इसी खुन्नस में वादी पक्ष ने पुलिस पर हमला किया। वहीं, हरीपुरवा के ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने वादी पक्ष से कार्रवाई करने के लिए सुविधा शुल्क भी लिया था। लेकिन कानूनी दावपेंच के चलते लड़की को परिजनों को नहीं सौंपा जा सका था।