फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नशेबाज दरोगा निलंबित, दागी सिपाही का तबादला, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 26 Sep 2022 09:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर के बाबूपुरवा में नशेबाजी कर बवाल करने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एटीएम हैकर से संपर्क उजागर होने के बाद आउटर पुलिस में तैनात सिपाही का ललितपुर तबादला कर दिया गया है। महाराजपुर थाने में तैनात रहे सिपाही विनय यादव की कुछ महीने पहले एटीएम हैकर रितेश के साथ तस्वीरें वायरल हुईं थीं।
विज्ञापन


सीओ सदर ने मामले की जांच की थी। सिपाही के संपर्क रितेश के अलावा हैकर कमलकांत से भी पाए गए हैं। इस प्रकरण को एडीजी जोन भानु भास्कर ने बेहद गंभीरता से लिया है। वहीं, बाबूपुरवा बगाही में आउटर में तैनात दरोगा अनुराग शुक्ला व सिपाही प्रवीण रहते हैं। प्रवीण उगाही व किशोरों को पीटने के आरोप में निलंबित चल रहा है।

अनुराग तीन दिन पहले ही बहाल हुआ था। शनिवार को उनके मोहल्ले वालों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि ये दोनों पुलिसकर्मी नशेबाजी करते हैं। लड़कियों को लाते हैं। विरोध करने पर गाली गलौज कर अभद्रता करते हैं। बाबूपुरवा पुलिस ने आउटर पुलिस को इसकी रिपोर्ट भेजी थी। उसी आधार पर अनुराग शुक्ला को निलंबित कर दिया गया। दोनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें