फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट में अब 'देशी' रोबोट करेंगे सर्जरी, GSVM में मेक इन इंडिया को बढ़ावा; मरीजों को मिलेगी राहत

Fri, 10 Apr 2026 11:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन हैलट अस्पताल के लिए 'मेक इन इंडिया' के तहत स्वदेशी रोबोट खरीदने की तैयारी कर रहा है। इससे सर्जरी और न्यूरो सर्जरी विभाग में स्पाइनल कॉर्ड जैसे जटिल ऑपरेशनों को अधिक सटीकता के साथ किया जा सकेगा।
विज्ञापन
हैलट हॉस्पिटल कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हैलट अस्पताल में मेक इन इंडिया के तहत तैयार किए गए रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने रोबोट की खरीदारी की तैयारी शुरू की गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. काला ने इस संबंध में कंपनियों से बात भी की है। उनका कहना है कि मल्टी नेशनल कंपनियों के उत्पाद की तरह ही देसी कंपनियों के रोबोट भी काम करेंगे।

विज्ञापन

रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत सर्जरी विभाग और न्यूरो सर्जरी में की जाएगी। इससे ऑपरेशन सटीक होगा। खासतौर पर रोबोटिक सर्जरी से स्पाइनल कॉर्ड के ऑपरेशन में आसानी रहेगी। स्पाइन की रोबोटिक सर्जरी के संबंध में डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। विशेषज्ञों ने एनाटमी विभाग में कैडबर पर प्रशिक्षण दिया था। प्राचार्य ने बताया कि इस संबंध में शासन के भी निर्देश हैं कि मेडिकल अस्पतालों में उच्च स्तरीय चिकित्सीय सुविधाएं रोगियों को दी जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें