फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छठे दिन भी फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में नहीं बहाल हो पाई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम को आंधी-बारिश से गई बिजली छठे दिन गुरुवार को भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। इस वजह से 70-80 इकाइयों में उत्पादन ठप है। इससे उद्योगों को 8-10 करोड़ का झटका लग रहा है। बिजली न आने से फैक्टरियों में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों को वापस किया जा रहा है। कुछ कारोबारी आर्डर होने के कारण जेनरेटर चलाकर उसे पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने बताया कि फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा संकट देखने है। यहां पर लोहा, केमिकल, प्लॉस्टिक, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग आदि की करीब 400 इकाइयां हैं। बिजली न आने से कुछ इकाइयों को लगातार जेनरेटर चलाना पड़ा जबकि तमाम इकाइयों में काम नहीं हो सका। छठे दिन भी पूरे औद्योगिक क्षेत्र में बिजली बहाल नहीं हो सकी है। पैकेजिंग, केमिकल और प्लास्टिक की करीब 70-80 इकाइयों में उत्पादन ठप है। इतनी बदहाल व्यवस्था कभी नहीं रही। जिन-जिन इकाइयों में बिजली आई भी वहां पर ट्रिपिंग की समस्या है। इकाइयां पूरी क्षमता से भी नहीं चल पा रही हैं। अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते इकाइयों की उत्पादन लागत पहले से ही ज्यादा है। अब जेनरेटर का अतिरिक्त खर्चा और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें