फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सागर हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने रोकी रफ्तार, छह किमी लंबा जाम लगा

Mon, 02 Nov 2026 05:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सागर हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौबस्ता-सागर हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने और यातायात प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था न होने से सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी भीषण जाम लगा। बिधनू से बिनगवां तक करीब छह किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

हाईवे पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ भारी वाहन भी घंटों फंसे रहे। वाहन सवारों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लगा।

यातायात माह के दूसरे दिन सुबह से ही हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने से आवागमन प्रभावित होने लगा। बिधनू से बिनगवां के बीच वाहनों की रफ्तार थम गई। आगे निकलने की होड़ में वाहन आड़े-तिरछे फंसते चले गए और देखते ही देखते दोनों ओर लंबी कतार लग गई। जाम के चलते नौकरीपेशा लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकलने की कोशिश करते रहे। सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने सड़क पर उतरकर यातायात संभाला।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सागर हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
वाहनों को एक-एक कर निकलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। लगातार दूसरे दिन जाम लगने से यातायात माह के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बीच हाईवे की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहनों के बढ़ते दबाव के मद्देनजर प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती और यातायात संचालन की स्थायी व्यवस्था जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें